अब फेसबुक और ट्विटर से करें अपने दोस्तों को पैसे ट्रांसफर
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को अच्छी और फास्ट सर्विस देने के लिए एक नई सेवा शुरू की गई है जिसके जरिए आप अपने फ्रेंड्स को आप फेसबुक और ट्विटर के जरिए भी पैसे ट्रांसफर कर सके। ऐसा एसबीआई की ऐप की मदद से कर सकेंगे। इसी के साथ ही आप फेसबुक पर और ट्विटर हैंडल के जरिए ना सिर्फ पैसे भेज सकेंगे। बल्कि बैलेंस चेक करने के साथ-साथ अपने आखरी लेनदेन की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। तो आइए आप इन सब के बारे में जानते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको एसबीआई मिंगल एप को डाउनलोड करना होगा। सोशल मीडिया के जरिए बैंकिंग को संभव बनाने के लिए इस ऐप को डाउनलोड करके सोशल मीडिया से कनेक्ट करना होगा। इसको कनेक्ट करने के लिए आपको सबसे पहले खुद को रजिस्टर कराना होगा जैसे ही आप इस ऐप को खोलेंगे आपको यूजर का ऑप्शन पूछा जाएगा। आपको इस पर क्लिक करके खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद कंटिन्यू विधि फेसबुक के विकल्प को क्लिक करना होगा।

अब इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने फेसबुक यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे तो आपको एसबीआई डेबिट कार्ड की डिटेल मांगी जाएगी। अब इसको भरते ही आपके रजिस्टर मोबाइल पर बैंक की तरफ से ओटीपी भेजा जाएगा। इंटर करने के बाद आपको पासवर्ड रीसेट करना होगा इसके बाद आप इस ऐप से लेनदेन के लिए वेरीफाई हो जाएंगे और आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस पर आपको दो तरीके से फंड ट्रांसफर करने का विकल्प मिलता है।


पहला विकल्प है पेड टू अकाउंट और दूसरा विकल्प है पेड टू फ्रेंड। आप इन दोनों में से किसी एक को चुन कर पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। अगर आप अपने पेड टू अकाउंट का फीचर यूज़ करके पैसे भेजना चाहते हैं तो आपको अपने खाते में बेनेफिशरी को एप पर जोड़ना होगा। और अगर आप फेसबुक के जरिए पैसे भेजना चाहते हैं तो आप दूसरा ऑप्शन चुनकर किसी को भी फेसबुक के जरिए पैसे भेज सकते हैं।
इससे आपको फेसबुक पर लॉग इन करना होगा। यहां पर आपको एसबीआई के आधिकारिक फेसबुक पेज पर जाकर एसबीआई मिगल पर जाना होगा। जैसे ही पेज खुलेगा आपको ऐप लॉन्च करना होगा। अब आप फेसबुक के जरिए बैंकिंग और लेन-देन कर सकते हैं। इसके जरिए ऐप में लॉग इन कर पैसे ट्रांसफर भी कर सकेंगे और बेनेफिशियल जोड़कर आप तो बैंक अकाउंट में भी पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं