विवो भारत में जल्द ही लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन विवो वाई 81
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन_टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।
चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपना अगला स्मार्टफोन विवो वाई 81 को वियतनाम में हाल ही में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर नोच की सुविधा दी गई है और फोन के स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.9 है। विवो वाई 81 एफ़टीपी शॉप के जरिए ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है और यह फोन ऑफलाइन भी मौजूद है।
अगर इसके स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में आपको 6.22 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी जाती है जो कि नोच के साथ आती है। विवो वाई 81 में पतले ब्रेजर्स दिए गए हैं। इस फोन में कॉर्निया गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन की सुविधा भी दी गई है। यह स्मार्टफोन फ्रोंटच ओएस 4.0 और एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर काम करने वाला स्मार्टफोन है। इस फोन में मीडियाटेक एमटी 6862 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और जिसे बाद में बढ़ाकर 256 जीबी तक किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको 3260 एमएएच बैटरी दी जाती है और यह स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर्स के साथ आता है।
अगर इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के अंदर आपको 13 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा जो की एलईडी सपोर्ट के साथ आता है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है। यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है और इसके साथ आपको ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस के साथ और भी बहुत कुछ दिया जाता है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट लाल और काले के साथ आता है।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे।



कोई टिप्पणी नहीं