क्या आप जियो के नए स्मार्टफोन की यह बात जानते हैं
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।

रिलायंस जियो ने इस साल भी अपनी सालाना आम सभा में पिछले साल की तरह इस साल भी कई सारे ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। इस बार जियो ने जियो फोन टू, मानसून ऑफर और ब्रॉडबैंड समेत कई घोषणाएं को लॉन्च किया है। जिससे यूजर्स को काफी फायदा होने वाला है। जियो फोन को लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल आ रहे हैं तो आइए एक-एक कर इन सारे सवालों के जबाब को जानते हैं।

सबसे पहले सबके मन में यह सवाल आता है कि इसकी कीमत क्या होगी जियो का यह फोन ₹2999 की कीमत के साथ आता है जिस की बिक्री 15 अगस्त से शुरू होगी। इस फोन के साथ पुराने जियो फोन की तरह कोई ऑफर नहीं मिलेगा। यानी कि जिस तरह आप अन्य फोन खरीदते हैं उसी प्रकार इस फोन को भी खरीद सकेंगे। नए फोन के साथ किसी भी प्रकार का कोई डाटा ऑफर नहीं दिया गया है। लेकिन उसके साथ मानसून ऑफर मिलेगा जिसकी शुरुआत 21 जुलाई 2018 से होगी। इसके तहत आप कोई भी पुराना फोन देकर जियो का यह नया स्मार्टफोन सिर्फ 501 रुपए में खरीद सकेंगे।

अब इसके साथ ही सबके मन में यह सवाल आता है कि क्या पुराना जियो फोन देकर आप इसे खरीद सकेंगे या नहीं तो आपको बता दें कि आप कोई भी पुराना फोन देकर इस नए स्मार्टफोन को खरीद सकेंगे। यह फोन जल्द ही जिओ स्टोर, रिलायंस स्टोर और जिओ रिटेल स्टोर पर आसानी से खरीदा जा सकेगा। यानी कि अगर आप के पास कोई भी पुराना फीचर फोन है तो इसे सिर्फ 501 रूपय में देखकर आसानी से खरीद सकेंगे।

अगर इस नए स्मार्टफोन की बात की जाए इस स्मार्ट फोन में वाई फाई की एक खास किस्म दी गई है। जिस पर आप केवल वॉइस ओवर वाईफाई कॉलिंग ही कर सकेंगे इसका मतलब यह हुआ कि आप वाईफाई के जरिए कॉलिंग भी कर सकेंगे और इंटरनेट का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। अब सभी के मन में यह सवाल आता है कि इस स्मार्टफोन के साथ कोई डाटा प्लान है या नहीं तो आपको इस बारे में बताएं कि इस स्मार्टफोन के साथ कोई भी नया प्लान जारी नहीं हुआ है। जो पुराने फोन के साथ जो प्लान मिल रहे थे वही प्लेन इस पर भी लागू होंगे।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं