• Breaking News

    यहां पर जानें जियो के नए स्मार्टफोन की फुल स्पेसिफिकेशन

    हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।
    जिओ के पहले स्मार्ट फीचर फोन की अपार सफलता के बाद जियो ने अपना नया फीचर फोन बाजार में उतारा है जिससे जियो अपनी पहुंच अपने हर छोटे-मोटे ग्राहक तक पहुंचाना चाहता है। लॉन्च हुए इस नए फोन में आपको 2.4 इंच की यूपीएस की डिस्प्ले दी गई है और इस फोन की लंबाई इसकी पुराने फोन जितनी ही है। इस नए फोन में कवार्ड कीपैड मिलेगा जबकि पुराने फोन में साधारण कीपैड था। यह स्मार्टफोन देखने में ब्लैकबेरी कवार्ड कीपैड स्मार्टफोन की तरह ही दिखता है।
    इस नए फोन की कीमत ₹2999 रखी गई वही इस के पुराने फोन की कीमत 0 रू थी क्योंकि 3 महीने बाद 1500 रुपए वापस देने का कंपनी ने वादा किया था। अगर इसकी फुल स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें एक बड़ा कीपैड 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी की रैम और 4जीबी की स्टोरेज मिलेगी। जिसे बाद में 128 जीबी तक किया जा सकेगा। इस फोन में आपको रियर में 2 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन 4जी वोल्टी सिस्टम और विवो वाई फाई यानी कि वॉइस ओवर वाईफाई सपोर्ट के साथ आता है।
    इसके इलावा फोन में एफएम, वाईफाई, जीपीएस जैसे कई फीचर मिलेंगे और 15 अगस्त के बाद यह स्मार्टफोन से फेसबुक, वॉट्सएप और यूट्यूब को भी सपोर्ट करने लग जाएगा। इसको लेने के लिए आप 21 जुलाई से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और जियो की तरफ से दिए जा रहे मानसून ऑफर के तहत आप अपना कोई भी पुराना फीचर फोन देकर इस नए स्मार्टफोन को सिर्फ 501 में खरीद सकेंगे। 15 अगस्त 2018 से इस फोन की बिक्री स्टार्ट हो जाएगी। अगर इस नए फोन और पुराने जियो फोन की बात की जाए तो डिस्प्ले और कीपैड को छोड़कर बाकी सब वैसे ही दिया गया है जैसे पुराने जियो फोन में दिया गया था।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें। 

    Image copyright- Google 

    कोई टिप्पणी नहीं