एक बार फिर से तीन महीने के लिए फ्री में इंटरनेट देगा रिलायंस जिओ
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

भारत की कंपनी रिलायंस जियो ने इस जुलाई के पहले सप्ताह में ही धमाल मचाने की तैयारी कर ली है। खास खबर ये है कि 5 जुलाई 2018 को जियो अपने ब्रॉडबैंड सर्विस से भारतीय टेलीकॉम बाजार में फिर सब को हिलाने वाला है। जियो का कड़ा मुकाबला एयरटेल के साथ होगा। तो आइए इन सब बारे में जानते हैं। रिलायंस जिओ अपने ब्रॉडबैंड के साथ शुरू में एक बड़ा कोंबो ऑफर देने वाला है।

जिसके तहत 100 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी। और साथ ही शुरुआती 3 महीनों में यह डाटा फ्री में मुहैया करवाया जाएगा। ब्रॉडबैंड होने के कारण जिओ शानदार स्पीड के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, वीडियोस और इंटरनेट के जरिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी देगा और वहीं बाद में आपको 1000 से 1500 के बीच प्रति महीना की दर से आपको इसकी कीमत चुकानी होगी। जियो सिम की तरह ही ब्रॉडबैंड की सेवा भी कुछ महीनों के लिए फ्री दी जाएगी।

हालांकि सिक्योरिटी के लिए आपसे कुछ पैसे भी जमा करवाए जाएंगे। जियो के इस कदम को देखते हुए एयरटेल भी मोबाइल पोस्टपेड प्लान के साथ-साथ डीटीएच और ब्रॉडबैंड की सेवाओं में बदलाव कर सकता है। ऐसे में एक ही प्लान के तहत यूजर्स को तीनों सेवाओं का लाभ उठाने को मिल सकता है। जियो को मात देने के लिए एयरटेल को अपने प्लान सस्ते करने पड़ सकते हैं। अभी हाल ही में एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लांस की कीमतों में 20% की कटौती की है अब यह और कम होने के आसार हैं।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं