• Breaking News

    अब घर बैठे ऐसे अप्लाई करें अपना पासपोर्ट, नहीं होगी कोई परेशानी

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।
    अगर आप भी अपना पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं और आपने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। अगर आप को इस काम के लिए वक्त नहीं मिल पाता तो अब आप घर बैठे या ऑफिस बैठे भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं और पासपोर्ट बनवा सकते हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी ने नया पासपोर्ट ऐप लॉन्च किया है।
    इससे आपको कहीं जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी और आप घर बैठे ही पासपोर्ट बनवा सकेंगे। इसके लिए बस आपको पासपोर्ट सेवा ऐप को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के माध्यम से भारत देश का कोई भी नागरिक कहीं भी आवेदन कर सकता है। इस ऐप पर दिए गए पते पर ही पुलिस वेरिफिकेशन होगी और जांच के बाद पासपोर्ट ऐप पर दिए गए पते पर ही पासपोर्ट भेजा जाएगा। पासपोर्ट सेवा ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
    इस ऐप के जरिए आप पासपोर्ट से जुड़े कई अन्य काम भी निपटा सकते हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी ने कहा कि पासपोर्ट बनवाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट और तलाकशुदा महिलाओं को अपने पूर्व पति का नाम देने की भी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही पासपोर्ट से जुड़ी कई अन्य जानकारियों को बदलने के लिए भी इस ऐप में सुझाव और तरीके दिए गए हैं। जिससे आप पासपोर्ट से जुड़ी हुई कई अन्य सेवाओं का लाभ भी इस एप से ले सकेंगे।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। 

    Image copyright- Google 

    कोई टिप्पणी नहीं