• Breaking News

    सिर्फ 5,600 में मिल रहा है बेहतरीन फीचर्स के साथ ये दमदार स्मार्टफोन

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।
    स्पाइस मोबाइल का नाम तो आपने पहले सुना ही होगा। यह कंपनी पिछले कई महीनों से बाजार से एकदम गायब ही हो गई थी। अब वही कंपनी ने अपने पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन स्पाइस अफ311 के साथ भारत भारतीय बाजार में वापसी की है। इस फोन में आपको फुल व्यू डिस्प्ले दी जाएगी। फोन में सोशल मीडिया शेयरिंग के लिए आपको अलग से एक बटन दिया गया है। यह फोन ब्लैक रोज गोल्ड और फैंटम रेड कलर के वेरियंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर नोकिया एक्स, लावा जेड50 और माइक्रोमैक्स भारत 2 के साथ होगी।
    अगर इस स्मार्टफोन की कीमत की बात की जाए तो यह आपको 5,599 में मिलेगा और आप इस स्मार्टफोन को भारत में किसी भी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है और यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन पर रन करता है। इस स्मार्टफोन में आपको 5.45 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले दी जाती है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.9 है। फोन में मीडियाटेक का 1.1 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर दिया जाता है। इस फोन में आपको 1जीबी रैम के साथ 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाती है। जिसे बाद में आप 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
    कैमरे की बात की जाए तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों ही कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश मिलती है। इस फोन में 24 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह एक 4जी स्मार्टफोन होने के साथ-साथ वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी इसके साथ आता है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। अगर आप सिंपल बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है।


    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। 

    Image copyright- Google

    कोई टिप्पणी नहीं