आसुस ने भारत में लॉन्च किया अपना अब तक का सबसे ताकवर स्मार्टफोन
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।

तवाइन निर्माता असूस ने अपना एक नया बेहतरीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन असूस जेनफोन 5जेड को भारत में लांच कर दिया है। इस फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान की गई। इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी। आपको बता दें कि मंगलवार शाम को फ्लिपकार्ट पर फोन की कीमत के साथ लिस्ट किया गया था और थोड़ी ही देर में लिस्टिंग से भी हटा दिया गया। क्योंकि इस फोन की खासियत और इसके फीचर उसमें लीक हो गए थे।

आपको बता दें कि इसमें आईफोन एक्स जैसे डिस्प्ले मिलेगी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। असूस जेनफोन 5जेड में डुअल रियर कैमरा मिलता है। डिस्प्ले में दिए गए नोच को छुपाया भी जा सकता है और फिर फोन एड भी किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन सिल्वर और मिडनाइट ब्लू कलर के वेरियंट में मिलता है। इस फोन में डुअल सिम स्लॉट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.0 मिलता है। इसमें 6.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जो की ग्राफिक 630 जीपीयू के साथ आती है। इसमें आपको 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

अगर इसके कैमरा की बात की जाए तो असूस जेनफोन 5जेड में डुअल रियर कैमरा मिलता है। जिसमें 12 मेगापिक्सेल और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का बेहतरीन कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है। कैमरे में 4के वीडियो को भी कैप्चर किया जा सकता है। साथ ही कम रोशनी में भी शानदार फोटो क्लिक किए जा सकते हैं। दोनों ही कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस हैं। फोन में आपको 3000 एमएएच की बैटरी मिलती है जो कोई कि फास्ट चार्जर 3.0 को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। यह स्मार्टफोन 9 जुलाई से बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।

अगर इस स्मार्टफोन की कीमत की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में मिलता है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है। फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 32,999 है और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,999 है। इस फोन के साथ आपको कवर भी मिलता है और ₹499 में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन भी मिलता है। जियो की ओर से इस पर 2200 का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं