• Breaking News

    आ रहा है रेडमी नोट 5 प्रो से भी ज्यादा धाकड़ स्मार्टफोन

    हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।
    स्मार्टफोन कंपनियों द्वारा लगातार किफ़ायती और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर के यूजर के बीच तेजी से पकड़ बनाने की होड़ मची हुई है। इसी में चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने बाजार में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस बार कंपनी की तरफ से शाओमी रेडमी 5 प्रो लेने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है और अगर आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं तो आपको रेडमी फाइव प्रो का नया अपडेटेड वर्जन यानी कि रेडमी नोट 6 आपको इससे भी ज्यादा पसंद आएगा। कंपनी ने इसे रेडमी नोट 6 को दमदार फीचर के साथ बाजार मे पेश किया है।


    इसी के साथ ही कंपनी ने मी हेडफोन को भी लॉन्च किया है। शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो मैं आपको 5.85 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ ड्यूल रियर कैमरा सपोर्ट और ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए इस स्मार्ट फोन में फेसबुक अनलॉक, वॉइस असिस्टेंट फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इसके साथ ही लॉन्च किए गए एमआई पैड में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में पेश किया है।

    3जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 999 युवान (भारतीय करेंसी में करीबन 10,400) और वही 4जीबी रैम वेरियंट की कीमत 1199 युवान (करीबन 12,500) है। अभी यह स्मार्टफोन चाइना में ही लॉन्च किया गया है। लेकिन जल्द ही इसकी ऑनलाइन सेल शुरू होने पर यह भारत में भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित एम.आई.यु.आई 9 पर चलता है। इसमें आपको 12 मेगापिक्सेल और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाता है और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है। इसकी स्टोरेज को बाद में बढ़ाकर 256 जीबी तक भी किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोल्टी, वाईफाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक भी दिया गया है।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें। 

    Image copyright- Google

    कोई टिप्पणी नहीं