यूट्यूब ने शुरू किया यूजर्स के लिए एक खास फीचर
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।

आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो यूट्यूब पर अपना खुद का चैनल चलाते होंगे। लेकिन आपके चैनल चैनल के ठीक-ठाक ही सब्सक्राइब होंगे और कुछ पैसे भी कमा लेते होंगे आप। लेकिन अब गूगल ने आपको पैसे कमाने का एक नया तरीका दे दिया है। अब आप यूट्यूब चैनल के जरिए अब आप सब्सक्राइब से और दर्शकों से पैसे भी ले सकेंगे। अभी तक यह फीचर भारत में लागू नहीं हुआ था लेकिन अब यह लाइव हो गया है। यूट्यूब के इस फीचर के लागू होने के बाद चैनल चलाने वाला शख्स सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू कर सकता है और इस तरह के एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए दर्शकों से पैसे भी ले सकता है।

अभी तक यह फीचर सिर्फ कुछ ही महंगी ऐप्स में मौजूद था। लेकिन अब यह फीचर यूट्यूब में भी ऐड कर दिया गया है। इस फीचर को लाइव चेक करने के लिए जब हमने एक चैनल को खोला तो उसमें एक महीने के सब्सक्रिप्शन के लिए ₹159 का विकल्प मिल रहा था। हालांकि इसके लिए वह चैनल काबिल है जिसके पास एक लाख से भी अधिक सब्सक्राइबर है और वह लोग ही यूट्यूब पर सब्सक्रिप्शन शुरू कर सकते हैं। वे लोग अपने सब्सक्राइबर से 4.99 डॉलर यानी कि 320 रू मासिक शुल्क ले सकते हैं।

इसी के साथ गूगल ने यह भी घोषणा की है कि वीडियो बनाने वाले अब शर्ट या फोन के कवर जैसी वस्तुएं भी अपने चैनल पर बेच पाएंगे। उदाहरण के तौर पर आपको किसी यूट्यूब पर वीडियो पसंद आते हैं और आपने उसके चैनल को सब्सक्राइब किया है तो वह चैनल वाला आपसे पैसे मांग सकता है। ऐसे में आपको उसके पैसे देने ही पड़ेंगे नहीं तो आप उसके कोई भी वीडियो नहीं देख पाएंगे।

इसके कुछ फायदे भी नजर आते हैं लेकिन इसका एक बड़ा नुकसान यूट्यूब को भी झेलना पड़ सकता है क्योंकि यूट्यूब पर बढ़िया कंटेंट होने के कारण अक्सर लोग यूट्यूब का ही इस्तेमाल जानकारी के लिए करते हैं। लेकिन अब इस तरह से कुछ लोग इस सब्सक्रिप्शन पैक को नहीं लेना चाहेंगे तो इससे यूट्यूब की रेटिंग पर भी असर पड़ने वाला है। इस तरह से यूट्यूब को छोड़ अब लोग किसी और ऐप का उपयोग करना शुरू कर सकते हैं।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।
कोई टिप्पणी नहीं