एक बार फिर रिलायंस जियो ने सबको पछाड़ा, पेश की देश की सबसे बेहतरीन सर्विस
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।

रिलायंस जिओ एक बार फिर इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत में नंबर वन टेलीकॉम कंपनी बन गई है। अप्रैल में रिलायंस जिओ सबसे तेजी से डाउनलोड स्पीड देने वाली 4जी टेलीकॉम कंपनी साबित हुई है। वही आइडिया सेल्युलर की अपलोड स्पीड सबसे बेहतर दर्ज की गई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ट्राई के माय स्पीड पोर्टल के अनुसार अप्रैल में जिओ की डाउनलोड स्पीड 19 एमबीपीएस रही वहीं एयरटेल का एवरेज डाउनलोड स्पीड 9.3 एमबीपीएस रहा।

जिओ की स्पीड एयरटेल की स्पीड से लगभग दुगनी है। इसके इलावा वोडाफोन और आइडिया की डाउनलोड स्पीड क्रमश 6.80 और 6.5 एमबीपीएस रही। वहीं इस अवधि में आईडिया की अपलोड स्पीड में काफी वृद्धि देखने को मिली है। ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स के लिए डाउनलोड स्पीड ज्यादा मायने रखती है। यूजर्स के वीडियो देखना, ब्राउज़िंग करना, ईमेल एक्सेस करना जैसे काम में डाउनलोड स्पीड काफी मायने रखती है।पिछले कई महीनों से रिलायंस जिओ इस लिस्ट में नंबर वन है और वही एयरटेल इसकी कड़ी प्रतिद्वंदी और दूसरे नंबर पर काबिज है यह डाटा ट्राई के माय स्पीड एप के रियल टाइम आंकड़ों पर बेस्ट होता है।

इसके साथ ही रिलायंस जिओ के सब्सक्राइब में भी वृद्धि देखने को मिली है। सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में भी जियो सभी टेलीकॉम कंपनियों से काफी आगे चल रहा है। अप्रैल महीने में रिलायंस जियो ने अपने साथ कुल 96 लाख सब्सक्राइबर जोड़े। वही मार्च महीने में यह आंकड़ा कुल 94 लाख था। वहीं अब दूसरी टेलिकॉम ऑपरेटर की बात करें तो यह आइडिया ने 55 लाख सब्सक्राइबर जोड़े। तो वहीं एयरटेल ने 45 लाख और बी.एस.एन.एल ने भी अपने साथ 7 लाख सब्सक्राइबर जोड़ने में कामयाबी हासिल की।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं