बेहद ही काम कीमत पर मिल रहा है यह दमदार स्मार्टफोन।जाने इसके फीचर्स
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिएहमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।
आज शाओमी का मोस्ट अवेटेड बजट स्मार्टफोन रेडमी Y2 भारत में पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जाएगा आज यानी 12 जून को दोपहर 12:00 बजे से इसे ग्राहक अमेजन इंडिया और एमआई डॉट कॉम से खरीद सकेंगे अमेजन एक्सक्लूसिव यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए वाई वन का ही अपडेटेड वर्जन होगा इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल रियर कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
इसकी लॉन्चिंग से ही स्मार्टफोन कंपनियां इस पर काफी अच्छे ऑफर्स दे रही हैं। जैसे कि रेडमी वाई टू का 3जीबी और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,999 रुपए से शुरू होता है और वही इसका 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 12999 रुपए में उपलब्ध होगा। लेकिन आईसीआईसीआई बैंक और एयरटेल कस्टमर को इस पर खास ऑफर मिलेगा। अगर आप आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपको इस पर 500 का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। वहीं एयरटेल कस्टमर को इस पर 1,800 का कैशबैक ऑफर मिलेगा। साथ ही 240 GB का फ्री डाटा भी दिया जाएगा।

अगर इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको आउट ऑफ द बॉक्स एमआईयूआई 9.5.4 स्टेबल रोम एंड्रॉयड ओरियो मिलेगा। इसके साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर मिलेगा। यह स्मार्टफोन 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के दो वेरिएंट के साथ आता है।

इसके कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के अंदर आपको वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप जिसमें प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह दोनों वेरिएंट माइक्रो एसडी कार्ड को भी सपोर्ट करते हैं। इस फोन को पावर देने के लिए 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पुरे दिन का बैटरी बैकअप देती है।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं