• Breaking News

    ये कंपनी दे रही हैं फीफा विश्व कप देखने के लिए सबसे सस्ता डेटा प्लान

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिएहमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें । 
    जिओ के डबल धमाका ऑफर के बाद सारी टेलीकॉम कंपनियों में जैसे जंग सी चढ़ गई है। इसी बीच फीफा वर्ल्ड कप मैच की आने की खबर से सारी कंपनियां अब इस पर बेहतरीन ऑफर देने में लगी हुई है। इस पर कोई अपने प्लान अपग्रेड करने में लगा हुआ है तो कोई सबको पीछे छोड़ नई प्लांस लाने की तैयारी कर रहा है। जियो ने हाल ही में अपना डबल धमाका ऑफर पेश किया था। जिसमें आपको 1.5 जीबी डाटा के प्लान पर डबल धमाका ऑफर के तहत 3 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाता है।
    अब इस पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक बहुत ही बेहतरीन ऑफर पेश किया है इस ऑफर में आपको 149 के रिचार्ज पर 4 जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से मिलेगा आपको इस प्लान की सुविधा 14 जून से मिलनी शुरु हो जाएगी, जो कि 15 जुलाई तक चलेगी। इस ऑफर को कंपनी द्वारा फीफा वर्ल्ड कप स्पेशल डाटा ऑफर का नाम दिया गया है। यह ऑफर बीएसएनएल का अबतक का सबसे सस्ता और बढ़िया ऑफर होने वाला है। क्योंकि इस की टक्कर में अब तक कोई भी कंपनी का ऑफर नहीं है।

    हालांकि इस ऑफर का फायदा सिर्फ दिल्ली और मुंबई के यूजर्स को नहीं मिलेगा और इसके साथ ही सभी यूजर्स को वॉइस कॉलिंग और अतिरिक्त मैसेज नहीं मिलेंगे। लेकिन यह ऑफर अब तक का सबसे सस्ता डाटा ऑफर है। क्योंकि जिओ के 149 के प्लान में आपको 3 जीबी डाटा और एयरटेल के 149 के प्लान में आपको 1 जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है।
    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे।

    image copyright- google

    कोई टिप्पणी नहीं