इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही लोग हुए दीवाने। जाने इसके दमदार फीचर्स
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिएहमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो मोबाइल्स ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन ओप्पो फाइंड एक्स को लॉन्च करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 19 जून को लांच किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की अब तक कोई भी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन ऐसा लगता है कि यह स्मार्टफोन आपको अपनी लोकप्रिय फाइंड सीरीज के स्मार्टफोन के साथ कमबैक करेगा।

गौर करने वाली बात यह है कि इसके भारत में लॉन्च करने के लिए ट्रीजर भी जारी किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि ओप्पो भारत में इस सीरीज के फाइंड 7 और फाइंड 7ए को इससे पहले जून 2014 में लांच कर चुका है। तकरीबन 4 साल के बाद अपने फाइंड सीरीज स्मार्टफोन के आने के संकेत मिल रहे हैं। एक ऑनलाइन वेबसाइट पर पोस्ट किए गए इसके ट्रीज़र में इस के लोगो की पिक्चर्स पोस्ट की गई थी और इसके बाद उन्होंने इसके आने के संकेत अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी दिए थे।

अगर इसके लिए फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज होने की खबर है और यह स्मार्टफोन वीओसी टेक्नोलॉजी के जरिए फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। लिस्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में आपको इंच डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.42 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जो कि ब्रेजर्स लेस डिस्प्ले भी हो सकती है।आपको बता दें कि हाल ही में होने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी वन लांच किया था। जिसकी शुरुआती कीमत 8,990 रखी गई थी और और इसलिए इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर सबकी नजर रहेगी।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं