स्मार्टफोन से भी ज्यादा बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का मी पैड 4
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

शाओमी ने रविवार की शाम को चीन में एक इवेंट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन रेडमी 6 प्रो के साथ नए मी पैड 4 को लांच किया। शाओमी ने इस मी पैड 4 को वाईफाई और वाईफाई+एलटीई दोनों मॉडल्स में पेश किया। शाओमी ने मी पैड 4 में 8 इंच की डिस्प्ले दी है। जिसका इंस्पेक्टर श रेशों 16.10 है। शाओमी के इस टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

अगर इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसके केवल वाईफाई और 3जीबी रैम और 32जीबी वेरिएंट की कीमत 1999 युवान (तकरीबन ₹11,500) रखी गई है और 4जीबी रैम और 64जीबी मॉडल की कीमत 1399 युवान (करीबन ₹14,600) रखी गई है वहीं इसके वाईफाई +एलटीई के 4जीबी रैम और 64जीबी की कीमत 1499 युवान (तकरीबन ₹15,600) है। यह टैबलेट ब्लैक और गोल्डन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

इस टैबलेट में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरे और 15 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ एचडीआर सपोर्ट मिलता है और इसमें आपको एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित एम.आई.यु.आई 9 का सपोर्ट मिलता है। इस टैबलेट में आपको ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिलता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज की है। इसकी स्टोरेज को बाद में बढ़ाकर 256 जीबी तक भी किया जा सकता है। इस टैबलेट में आप को 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी चार्जर की सहायता से फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं