जानें रेडमी नोट 5 प्रो और रियालमी 1 में से कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो नई लॉन्च होते ही काफी तारीफ हासिल की क्योंकि इस प्राइस पर अब तक कोई भी बराबरी नहीं कर पाया था। लेकिन इसी महीने लॉन्च हुए ओप्पो के रियलमी 1 स्मार्टफोन ने इससे भी ज्यादा तारीफ हासिल की। क्योंकि इसके बेहतरीन फीचर्स रेडमी नोट 5 प्रो को सीधे टक्कर दे रहे हैं। आज हम बताने जा रहे हैं, रेडमी नोट 5 प्रो और रियलमी वन की। इन दोनों शानदार स्मार्टफोंस में से आपको कौन सा स्मार्टफोन लेना बेहतर होगा।

अगर डिजाइन की बात करें तो शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो को मेटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। यह देखने में काफी स्लिम और आप इसे मध्यम बजट में अच्छा स्मार्टफोन कह सकते हैं। ब्रिजरलेस डिस्प्ले की वजह से होम पैनल पर कोई भी बटन नहीं मिलेगा। लेकिन कंट्रोल बटन स्क्रीन के ऊपर ही मिलेंगे। वहीं पिछले पैनल में ड्यूल रियर कैमरा के साथ फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। मेटल बॉडी की वजह से यह थोड़ा फिसलता है ।

और वहीं रियलमी वन की बात करें तो इसमे प्रीमियम ग्लास मेटीरियल डिजाइन में पेश किया गया है। यह फोन की लुक बेहद ही शानदार और इस बजट में शायद यह अब तक का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन है। ग्लास डिजाइन आपको सैमसंग और एप्पल जैसे महंगे फोन की याद दिलाता है। वही पिछले पैनल में आपको डायमंड ब्लैक पैटर्न डिजाइन मिलेगा और इसकी लुक को और भी चार चांद लगाता है क्योंकि यह आपको और किसी फोन में उपलब्ध नहीं होता। बाकी शब्दों में कहें तो आपको रियलमी वन को देखकर इसे हाथ में लिए बगैर आप नहीं रह पाएंगे।

अगर डिस्प्ले की बात की जाए तो आपको रेडमी नोट 5प्रो में 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन मिलती है। इसकी आस्पेक्ट्स रेशो 18.9 है। पर वही जब रियलमी वन की बात आती है तो इसमें आपको 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी जाती है। कंपनी ने रियलमी वन में एस्पेक्ट्स रेशों रेडमी नोट 5 प्रो जितनी ही दी है। मगर इसमें ब्रेजरलेस काफी कम है जिससे यह फोन काफी बेहतर दिखाई देता है। अर्थात मुख्य पैनल पर आपको बिना काम के जगह कम नजर आने के साथ साफ-सुथरी स्क्रीन दिखाई देती है।

अगर इसमें प्रोसेसर की बात की जाए तो रेडमी नोट 5 प्रो में आपको स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है और यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम और 64जीबी मेमोरी और 4जीबी रैम और 64जीबी मेमोरी के साथ मिलता है और इसके साथ ही इस में मेमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिलता है। पर पर हाइब्रिड सिम होने की वजह से आप एक समय में एक ही सिम जा मेमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

वही रियलमी वन मैं आपको मीडिया का हिलियो पी60 प्रोसेसर दिया जाता है और इसी के साथ 2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। यह मीडियाटेक का नया चिपसेट है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। रियलमी वन में आपको 6 जीबी रेम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है और इसका तीसरा वेरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

अगर कैमरा की बात की जाए तो रेडमी नोट 5 प्रो मैं आपको 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जाता है और फ्रंट में आपको 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है। रियलमी वन में आपको 13 मेगापिकसल का रीयर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। लेकिन बाकी स्पेसिफिकेशन देखकर आप यही कहेंगे कि कैमरा साधारण है पर इसके कैमरा के साथ मिलते इफेक्ट्स और ब्लर बैकग्राउंड इसके फीचर्स में चार चांद लगा देते हैं।

अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 14,999 और वही 6 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी वाले मॉडल्स की कीमत 16,999 रखी गई है। जबकि रियलमी वन इसकी आधी कीमत पर उपलब्ध है। 3जीबी रैम और 32जीबी मेमोरी वाले स्मार्टफोन की कीमत 8,990 है। वही 4जीबी रैम 64 जीबी मेमोरी वाले मॉडल की कीमत 10,990 और 6 जीबी रैम और 128 जीबी मेमोरी वाले मॉडल की कीमत आपको 13,990 चुकाने होंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो रियलमी वन हर मामले में बेहतर स्मार्टफोन साबित होता है।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं