• Breaking News

    वनप्लस 6 में नए अपडेट के बाद आ रही हैं ढ़ेर सारी दिक्कतें

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।
    वनपलस ने अपने फैंस के लिए ओटीए अपडेट देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वनप्लस 5,5टी,3,3टी और वनप्लस 6 अपडेट होने जा रहा है। ऐसे कहा जा सकता है कि इस अपडेट के बाद फोन में काफी बग फिक्स हो जाएंगे। हालांकि यूजर्स ने वनप्लस 6 फोन की शिकायत की है कि इस अपडेट के बाद वनप्लस 6 की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है।
    इस समस्या के बारे तब पता चला जब वह फोन में ऑक्सीजन ओवैस 5.1.6 और 5.1.8 को अपडेट किया गया था। इसके इलावा यूजर्स ने यह भी बताया कि वनप्लस 6 में 50% बैटरी होने के बाद यह बंद हो जाता है। हालाकि इसका डिवाइस चार्जर में लगाने के बाद काम तो कर रहा है। लेकिन काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा फोन के कैमरे में भी प्रॉब्लम्स देखने को मिल रही है।
    \
    वनप्लस 6 के अलावा वनप्लस 3 और 3टी में यूजर्स ने बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत की है। इसके अलावा फोन की बैटरी की इंफॉर्मेशन देना बंद हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि इसमें कोई बग है जो ज्यादा बैटरी खर्च कर रहा है। इसी मामले को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस समस्या को ठीक करने के लिए अपडेट जारी करेगी।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। 

    Image copyright- Google

    कोई टिप्पणी नहीं