रियलमी ने आज किया बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च करेगी अपना रियलमी 3 स्मार्टफोन
रियलमी के नए स्मार्टफोन रियलमी 3 को लेकर
पिछले कई हफ्तों से बाजार में चर्चा चल ही रही थी कि अब कंपनी ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए स्मार्टफोन को 4 मार्च को भारत में लॉन्च करने की जानकारी सभी के सामने रखी है और कंपनी एक बड़ा इवेंट करने जा रही है, जिसके लिए सभी मीडिया कर्मियों को इनवाइट भी भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं।रियलमी की तरफ से यह इवेंट 4 मार्च को दोपहर 12:30 बजे शुरू किया जाएगा, जिसमें कंपनी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।admtech.in

इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जानकारी रियलमी इंडिया के प्रमुख माधव सेठ ने भी ट्वीट कर सभी को दे दी है। अगर इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने अभी इससे जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं रखी है, लेकिन इस स्मार्टफोन के सामने आए कुछ लीक्स फोटो से देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन बैकपैनल पर ब्लैक ग्रेडिंग फिनिश के साथ आएगा।

इसी के साथ ही इस स्मार्टफोन में रियलमी 1 की तरह डायमंडकट फिनिश भी मिलेगी। स्मार्टफोन की फोटो से यह भी पता चला है कि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसमें कंपनी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देगी और मीडिया रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन में मीडिया टेक का हेलिओ पी70 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो कि हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी यू1 में भी दिया गया था।
एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि इस स्मार्टफोन के दो अलग अलग प्रोसेसर वैरीअंट होंगे जिनमें एक में पी60 प्रोसेसर भी हो सकता है। जिसके साथ आप को 19.9 एस्पेक्ट रेशों वाली बड़ी डिस्प्ले के साथ सबसे लेटेस्ट ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट दिया जाने वाला है। हालांकि खबरें यह भी आ रही है कि रियलमी ब्रांड भी 48 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिससे अब देखना होगा कि क्या रियलमी 3 में भी 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है या नहीं..? और इसमें और कौन-कौन से नए फीचर्स देखने को मिलते हैं

कोई टिप्पणी नहीं