वोडाफोन अपने इस ऑफर के तहत यूजर को दे रहा है 4 महीने तक अनलिमिटेड डाटा
जियो की तरफ से अभी तक जियो गीगाफाइबर सर्विस कुछ इलाकों में ही शुरू की गई है जबकि इसके मुकाबले में बीएसएनल और वोडाफोन द्वारा अपने ब्रॉडबैंड सर्विस के ऑफर देने शुरू कर दिए गए हैं। वोडाफोन के यू ब्रॉडबैंड के ऑफर के तहत यूजर को पहले 4 महीने तक फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस मिलेगी। कंपनी ने घोषणा की है कि इस ऑफर का लाभ सभी ग्राहकों को मिलेगा और जो यूजर वोडाफोन का ब्रॉडबैंड लगवा चुके हैं वह लंबी अवधि वाले प्लेन के अपग्रेडेड करने पर इस ऑफर का लाभ उठा पाएंगे।
लंबी अवधि वाले प्लेन में 12 महीने में अपग्रेड करने पर ग्राहक अगले 4 महीने तक फ्री ब्रॉडबैंड का लुफ्त उठा पाएंगे वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क पर। इसका मतलब यह होता है कि आप 12 महीने वाले प्लेन में आपको पूरे 16 महीने तक डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऑफर केवल 30 नवंबर तक ही वैद्य होगा। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप आधिकारिक वेबसाइट से रिचार्ज कराएंगे। अगर आपके पास 1 महीने तक की अवधि वाला प्लान है तो आपको 6 महीने वाले प्लान के साथ 2 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
आपको 12 महीने वाले प्लान में अपग्रेड करने पर पूरे 4 महीने तक का बिना किसी अतरिक्त शुल्क वाली ब्रॉडबैंड सर्विस आप को दी जाएगी। आपको बता दें कि 1 साल वाले प्लान में वही ग्राहक अपग्रेड कर पाएंगे जिनके पास 6 महीने का प्लान मौजूद होगा। ऑफर का लाभ उठाने के लिए जब आप ने मौजूदा प्लान को अपडेट करना हो तो आप अपग्रेड33 प्रोमो कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके साथ यह ऑफर आपको मिल जाएगा।
वही जियो ने भी अपने गीगा फाइबर के रजिस्ट्रेशन शुरू की हुई है ऐसे में यूजर को बांधे रखने के लिए कंपनी इस ऑफर को मौजूदा ग्राहकों के लिए पेश कर रही है। प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी अपने ब्रॉडबैंड प्लान में काफी फेरबदल किया है। अब देखना होगा कि कौन सी कंपनी यूजर को अपने साथ जोड़े रखने में कामयाब होती है।
यह खबर आपको कैसी लगी इसकी जानकारी आप हमें कॉमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं। अगर आपका कोई टेक रिलेटेड प्रेशन हो तो आप हमसे पूछ सकते हैं और नीचे दिए गए लाइक बटन को प्रैस करना मत भूलें।
कोई टिप्पणी नहीं