आज फिर सेल के लिए उपलब्ध होगा रेडमी का यह दमदार स्मार्टफोन
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।

शाओमी के भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन रेडमी 5ए एक बार फिर आज सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की फ्लैश सेल फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है। यह स्मार्टफोन शाओमी का बजट स्मार्टफोन है और इसमें आपको 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया जाता है और यह 2जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। जिसे बाद में बढ़ाकर 128 जीबी तक किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाता। यह स्मार्टफोन एक 4जी वोल्टी के साथ एक 3जी सिम को भी सपोर्ट करता है और इसी के साथ ही इसमें ब्लूटूथ, जीपीएस, वाईफाई, माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया जाता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

फोन के साथ जियो की ओर से 2200 का कैशबैक ऑफर भी मिलता है। इस स्मार्टफोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसे लेकर कंपनी ने इस में 8 दिनों का बैटरी बैकअप का दावा किया है। इस स्मार्टफोन के 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹6999 और 2जीबी रैम वाले वेरिएंट कीमत ₹5999 हो गई है।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं