• Breaking News

    इस तरह से भारत में सैमसंग ने रच दिया इतिहास

    हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।
    दिल्ली से सटे नोएडा में सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्टरी लगाने जा रही है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में दुनिया के के नक्शे पर अब दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री चीन या दक्षिण कोरिया में नहीं और ना ही अमेरिका के पास होगी। बल्कि अब यह उत्तर प्रदेश के एक शहर नोएडा ए में होने की उपलब्धि भारत हासिल कर रहा है।
    नोएडा के सेक्टर 81 में स्थित सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कि 35 एकड़ में फैले इस फैक्ट्री का उद्घाटन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। उनके हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए फैक्ट्री के पास ही हेलीपैड बनाया गया है। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे और यह आज सोमवार को दोपहर के वक्त उद्घाटन करेंगे।

    भारत में 1990 के दशक की शुरुआत से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के कई केंद्र स्थापित हुए। इस में 1997 में टीवी बनने शुरू हुए और मौजूदा दौर में मोबाइल फैक्ट्रियां लगाएंगी पिछले साल जून में दक्षिण कोरिया कंपनी ने 4.7 बिलियन से भी ज्यादा का निवेश कर नोएडा में प्लाट के विस्तार करने का ऐलान किया। जिसके एक साल बाद ही यह दुगना उत्पादन करने के लिए तैयार हो चुकी है ।
    आपको बता दें कि भारत में यह कंपनी ने 6.7 करोड़ स्मार्टफोन बना रही है। और अब नए प्लांट के चालू हो जाने के बाद तकरीबन 12 करोड़ मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग होने की संभावना है। अभी फैक्टरी में मोबाइल और स्मार्टफोन के अलावा और भी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे रेफ्रिजरेटर फ्लैट पैनल वाले टेलीविजन का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही इसका उत्पादन दुगनी तेजी से किया जाएगा। कंपनी इन सारे सेगमेंट के नंबर वन की भूमिका निभाएगी। एक रिसर्च आर्गेनाईजेशन ने यह भी बताया गया कि इस नई फैक्ट्री में कम समय में और नए उत्पादन करने में सक्षम होगी।
    इसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नोएडा आ कर तैयारियों का जायजा लिया ले चुके हैं  आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें। 

    Image copyright- Google 

    कोई टिप्पणी नहीं