• Breaking News

    शाओमी ने आज लॉन्च किया सबसे कम कीमत और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिएहमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।
    भारतीय बाजार में स्मार्टफोन बेचकर अपनी धाक जमा चुकी चाइना की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन रेडमी वाई टू लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹9999 रखी है। इतना ही नहीं अगर इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से खरीदा जाए तो आपको इस पर 500 का कैशबैक भी मिलेगा।
    शाओमी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में आपको 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन वेरिएंट की कीमत 12,999 रखी गई हैं। इस फोन को अगर आप एयरटेल सिम के साथ खरीदते हैं तो आपको इस पर 18,00 का कैशबैक ऑफर मिलता है। जिसके तहत आपको 240जीबी डाटा दिया जाता है। यह फोन 12 जून से अमेज़न और एमआई.कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
    इसकी स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसके अंदर आपको डुअल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर जोकि एलईडी के साथ आता है और सेकेंडरी में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है। इसके अलावा फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर रन करता है।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे । 

    Image copyright- Google

    कोई टिप्पणी नहीं