एयरटेल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता और दमदार रिचार्ज ऑफर
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिएहमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

भारत की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए नई स्कीम पेश की है। इस सर्विस के तहत अब आप कंपनी के सभी सेवाओं के लिए अब एक ही बिल दिया जाएगा। जिससे होम ब्रांडबैंड, पोस्टपेड मोबाइल्स, डीटीएच प्लान के बिल शामिल होंगे। इस सर्विस से यूजर अपने सभी बिल को एक ही साथ में कर सकेंगे और कंपनी की तरफ से बताया जा रहा है कि एयरटेल होम से देश में किसी भी जगह से दूसरे एयरटेल कनेक्शन को भी जोड़ा जा सकेगा। साथ ही कस्टमर को एक बिल की पेमेंट पर 10% का एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ हैदराबाद में एयरटेल ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ही शुरू की गई है।
कंपनी आने वाले समय में इसे पूरे देश में शुरू करने की सोच रही है। इस सर्विस से यूजर्स को अपने स्मार्टफोन पर मय एयरटेल ऐप डाउनलोड करना होगा। और उसके बाद उसमें एयरटेल होम बैनर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उसमें प्राइमरी अकाउंट के तौर पर घरेलू ब्रॉडबैंड कनेक्शन और अन्य कनेक्शन को यूज़र अपनी सुविधा अनुसार उस अकाउंट में जोड़ सकता है।
आपको बता दें एयरटेल, रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए अपने डेली डाटा की लिमिट को भी बढ़ा दिया है। एयरटेल ने 399 वाले रिचार्ज पर डेटा लिमिट को बढ़ाया है। कंपनी ने यह प्लान सिर्फ चुनिंदा प्रीपेड कस्टमर के लिए ही बढ़ाया है। इस रिचार्ज पर पहले हर रोज 1.4जीबी डाटा मिलता था अब इसे बढ़ाकर 2.4जीबी कर दिया गया है।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे ।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं