वनप्लस 6 स्मार्टफोन लेने वालों के लिए एक अच्छी ख़बर
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिएहमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

वनप्लस 6 जब से लांच हुआ है तब से इस स्मार्टफोन की धूम मची हुई है। इस स्मार्टफोन की 22 दिनों के अंदर 10 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी का कहना है कि वनप्लस उनका आज तक का सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है और उपलक्ष्य ने यह भी बताया कि दुनिया भर में उसके 50 लाख से भी ज्यादा लोग जुड़े हैं और यह सफलता का श्रेय उन्हीं लोगों को जाता है। वनप्लस के फाउंडर और सीईओ ने बताया कि हमारी कमेटी ने हमेशा की तरह हमारी उम्मीदों को पार कर दिया है और हम सभी वनप्लस फैंस को वनप्लस इस को एक सफल स्मार्टफोन बनाने के लिए धन्यवाद कहते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि हमने 22 दिनों के अंदर वनप्लस की 10 लाख भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर दी है आपको बता दें कि वनप्लस को लंदन में 16 मई को हुए ग्लोबल इवेंट में लॉन्च किया गया था और भारत में यह स्मार्टफोन 17 मई को आया था। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 22 मई को अमेज़न प्राइम यूजर्स के लिए भी आया था और 22 मई को अमेज़न में यह सभी के लिए उपलब्ध था। वनप्लस 6 को बेस मॉडल की कीमत 34,999 है। जिसमें 6 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज है और इसी का हायर वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 39,999 है और यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी मेमोरी के साथ मार्केट में उपलब्ध है।

आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे ।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं