• Breaking News

    पतंजलि के 4जी सिम कार्ड लेने वालों को मिलेगे ये 3 बड़े फायदे, जाने पूरी बात

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिएहमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।
    योग में अपना लोहा मनवा चुके योगगुरु रामदेव टेलीकॉम सेक्टर में अपनी कदम रखने जा रहे हैं और उन्होंने अपना पतंजलि समृद्ध सिम कार्ड लॉन्च कर दिया है। इसके लिए पतंजलि ने भारत की दूरसंचार कंपनी BSNL के साथ साझेदारी की है। इसके साथ ही इन्होंने भारत मे कुछ टैरिफ प्लान भी लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही पतंजलि ने कुछ टैरिफ प्लान भी लॉन्च किए है। कंपनी के 144 रुपये वाले प्लान में 2 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल और 100 मैसेज मिलेगा, पर कंपनी ने इसकी वेलिडिटी के बारे में अभी कुछ खास बताया नहीं है। लेकिन पतंजलि बीएसएनल के कुछ और प्लान भी सामने आए हैं।
    एक रिपोर्ट के मुताबिक 144 रुपये के प्लान के अलावा पतंजलि 792 रुपये का एक प्लान उतारेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिनों की होगी। इसमें ग्राहक को 2 जीबी डेटा प्रति दिन, अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल और 100 मैसेज हर दिन दिए जाएंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 6 महीने के लिए होगी। इसके साथ ही और भी कई बड़े प्लान भी रखे गए हैं जो यूजर्स अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं। अभी कुछ दिनों तक पता है यह सिम कार्ड पतंजलि के कर्मचारियों को ही मिलेगा। आने वाले दिन में इसे सभी के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा। इस सिम कार्ड के साथ ही पतंजलि ने हर प्रोडक्ट पर 10 फ़ीसदी की छूट दी लागू कर दी है और इसी के साथ ही यह देश का पहला ऐसा सिम कार्ड है जिस पर आपको मेडिकल इंश्योरेंस भी मिल रही है।

    यह देश का पहला ऐसा सिम कार्ड होगा जो इंश्योरेंस के साथ आएगा उनके साथ आपको 2.5 लाख से लेकर 5 लाख तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा। खास बात यह है कि यह इंश्योरेंस आप सिर्फ रोड एक्सीडेंट पर ही क्लेम कर सकेंगे। शुरुआती दिनों में यह सिर्फ पतंजलि के कर्मचारियों को ही मिलेगा लेकिन आने वाले दिनों में इसे कमर्शियल यह तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा तो सभी इसका फायदा उठा सकेंगे।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे । 

    Image copyright- Google

    कोई टिप्पणी नहीं