• Breaking News

    एप्पल ने अपने नए आईफोन को लेकर की बड़ी घोषणा

    हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।
    दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी एप्पल ने अपने आने वाले आई फोन को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल का आने वाला नया हैंडसेट मल्टीपल सिम कार्ड सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें लेटेस्ट आईओएस अपडेट भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि एप्पल का आने वाला आईफोन पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन इस से जुड़ी हुई काफी अफवाह और रिपोर्ट भी सामने आ रही है। ऑनलाइन साइट के मुताबिक आने वाले आई फोन में दो सिमकार्ड का ऑप्शन दिया जाएगा। हालांकि यह पहली बार नहीं हो रहा है जब आईफोन में 2 सिम कार्ड की खबरें आ रही हो।


    इससे पहले भी जब एप्पल ने आईफोन लांच किया था तब ऐसी खबरें आई थी लेकिन कभी भी आईफोन में 2 सिम का ऑप्शन नहीं आया। अब यह कहा जा रहा है कि नए आईफ़ोन यानी कि आईफोन 9 में दो सिम का ऑप्शन दिया जाएगा। हालांकि अफवाहों को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन आने वाले आईफोन की लांच डेट को लेकर यह माना जा रहा है कि यह 2018 में सितंबर तक पेश हो जाएगा और यह भी जानकारी मिली है की एप्पल एक साथ तीन आईफोन को पेश कर सकता है।


    इससे अलग एप्पल पिछले तिमाही में बिक्री के कुछ खास बदलाव नहीं होने के बावजूद भी आईफोन से कंपनी को काफी अधिक मुनाफा हुआ है। एप्पल ने सबसे ज्यादा यूरोप और चीन में अपने आईफोन को बेचकर काफी बड़ा मुनाफा कमा लिया है और चीन में सबसे ज्यादा कमाई आईफोन को बेचकर ही हुई है। पिछले साल की तुलना में इस साल आईफोन की औसत कमाई बड़ी है और यह और भी बढ़ने के आसार हैं। इसके साथ ही कई ऑनलाइन साइट पर आईफोन के नए मॉडल पर 33% का डिस्काउंट ऑफर अभी दिया जा रहा है। ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट पर इसके साथ और भी कई तरह के आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें। 

    Image copyright- Google

    कोई टिप्पणी नहीं