अभी-अभी शाओमी ने 15 अगस्त पर भारतीय यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर दी है कि चाइना में सब का मनपसंद स्मार्टफोन ब्रांड पोकोफोन अब जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में शाओमी ने कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं अब यह सभी स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे। इस बात की घोषणा दरअसल शाओमी इंडिया के लीड प्रोडक्ट मैनेजर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से की है जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शाओमी के पोकोफोन के बारे में कहते हुए बताया है कि यह जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा और साथ ही इंडियापोको नाम से एक टैग भी किया है।

जिसका सीधा मतलब यह बनता है कि इस नई सीरीज को अब भारत में पेश किया जाएगा। साथ ही इसको शाओमी इंडिया द्वारा रीट्वीट भी कर दिया गया जिससे यह कंफर्म होता है। माना जा रहा है कि इस ब्रांड का पहला स्मार्टफोन पोकोफोन एफ1 नाम से भारत में लांच किया जाएगा। दरअसल यह जानकारी पहले भी लीक में सामने आ चुकी है जिसमें इसके फीचर्स स्पेसिफिकेशन और प्राइस आदि की संभावनाएं जताई जा रही थी।

अगर इसकी मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा जिसका आस्पेक्ट्स रेशो 19.9 होगा और यह स्मार्टफोन के टॉप में नोच भी दिया जाएगा। संभावनाएं यह जताई जा रही है यह स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप डिवाइस होगा क्योंकि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जाएगा। अगर इसकी मेमोरी की बात की जाए तो यह 6 जीबी रैम और 64जीबी और 128 जीबी स्टोरेज क्षमता के दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

अगर इसके कैमरा की बात की जाए तो इसमें डुअल रियर कैमरा जो कि 20 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आएगा। वही फ्रंट में स्टाइलिश सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का बेहतरीन कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 8.1 एंड्रॉयड ओरियो पर रन करेगा और इसमें 4000 एमएएच क्षमता वाली बैटरी दी जाएगी जो कि क्वालकॉम के 3.0 फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं