ओप्पो जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी अपना डुअल रियर कैमरे वाला बेहतरीन स्मार्टफोन
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।

चाइना की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो एक सुपर फुल व्यू स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के ओप्पो ए3एस को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती हैं। ये स्मार्टफोन 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज के साथ और 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। जानकारी के अनुसार भारत में ओप्पो ए3एक्स की कीमत शुरुआती में 10,990 हो सकती है। इस फोन में कंपनी ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देती है। वहीं फोन में ओप्पो आई ब्यूटी तकनीक 2.0 भी देती है।

यह स्मार्टफोन चीन में अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। इस फोन में आईफोन एक्स जैसा ही नोच डिस्प्ले दिया गया है। अगर इसके मुख्य फीचर्स की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर चलता है और इसमें 6.2 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले नोच के साथ दी गई है।

इस स्मार्टफोन में आपको 13 मेगापिक्सेल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जाता है और फ्रंट में भी आपको 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। ओप्पो इस फोन में कंपनी ने 4230 एमएएच की बैटरी दी है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन वाई-फाई, 4जी वोल्टी, जीपीएस, ब्लूटूथ और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह फोन दो कलर वेरिएंट रेड और डार्क पर्पल कलर ऑप्शन में आएगा।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं