• Breaking News

    आज फिर लगेगी शाओमी के शानदार सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन की सेल

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।
    चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने रेडमी वाई टू को 12 जून को पेश किया था। इसके बाद इस स्मार्टफोन को काफी पसंद किया जा रहा है। यह एक सेल्फी स्टेटस स्मार्टफोन होने के साथ-साथ एक बजट स्मार्टफोन है और इसके साथ मिलने वाले फीचर्स से यह काफी पसंद किया जा रहा है। इस डिवाइस को आज दोपहर 12:00 बजे अमेजन और शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट एमआई डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है। शाओमी रेडमी वाई टू पिछले साल लॉन्च हुए वाई वन का ही अपग्रेडेड वर्जन है।
    इस स्मार्टफोन को सेल्फी दीवानों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।अगर इसकी स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में आपको 16 मेगापिक्सल का फुल व्यू सुपर एचडी कैमरा एआई ब्यूटी फीचर्स और एलईडी फ्लैश के साथ दिया जाता है। इसके बैक में भी डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12 मेगापिक्सेल के प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल के सेकंडरी कैमरा के साथ आता है।
    इस स्मार्टफोन के अंदर आपको 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी जाती है जो कि 18.9 एस्पेक्ट रेशों के साथ आती है। इसके इलावा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में पावर के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा किया जाता है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 1 दिन का बैकअप यह आसानी से दे देती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी के साथ यह फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है।
    अगर कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में आपको डुअल सिम स्लॉट के साथ अलग से माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया जाता है और यह वाईफाई ब्लूटूथ और 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित बेस्ट एम.आई.यू.आई 9.2 मिलता है। अगर इसके प्राइस की बात की जाए तो इसके 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹9,999 और 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹12,999 है अगर ऑफिस की बात की जाए तो स्मार्ट फोन खरीदने पर आपको एयरटेल यूजर्स को 1,800 का इंस्टैंट कैशबैक और 240 जीबी फ्री डाटा दिया जाता है।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। 

    Image copyright- Google

    कोई टिप्पणी नहीं