एप्पल के इस बेहतरीन आईफोन की प्रोडक्शन हुई भारत में शुरू
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।
\
एप्पल ने आईफोन 6एस का कमर्शियल प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है। इससे पहले एप्पल भारत में केवल आईफोन एससी का निर्माण ही करता रहा है। कंपनी ने मई 2017 में बेंगलुरु के पास स्थित असेंबलिंग इकाई में आईफोन एससी का निर्माण शुरू किया था। एप्पल ने अप्रैल 2018 में आईफोन 6एस का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया था और अब कंपनी इसका कमर्शियल प्रोडक्शन भी स्टार्ट कर दिया है।

आपको बता दें कि ताइवान की कॉन्ट्रेक्ट विनमात्रा विसट्रॉम भारत में एप्पल के लिए आईफोन का निर्माण करती है। विसट्रॉम पूरी दुनिया के आईफोन एससी बनाती है। भारत में विसट्रॉम अपनी सब्सिडरी आईसीटी सर्विस मैनेजमेंट शेड्यूल्स के जरिए आईफोन डिवाइस की असेंबली करती है। आप सोच रहे होंगे कि अगर इसकी इकाई भारत में स्थित है तो इसके दामों में कमी होगी। मगर कंपनी की तरफ से कहा गया है कि इससे इसकी कीमत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पर अगर भारतीय सरकार अपने आयात शुल्क में बढ़ोतरी करती है तो आईफोन 6एस की कीमतें भारत के बाहर जरूर बढ़ जाएंगी।

भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन आईफोन 6एस बिकता है। अगर इसकी स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस स्मार्ट फोन के अंदर 4.70 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले दी जाती है जिसका रिजोल्यूशन 750*1334 पिक्सेल है। इसकी कीमत भारत में एक 31,500 से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम के साथ आता है और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। इसका रिजोल्यूशन रीयर कैमरा 12 मेगापिक्सल का और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन आईओएस 9 पर रन करता है और इस स्मार्टफोन के अंदर 1715 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी दी जाती है। इस का वजन 143 ग्राम है और यह 1 सिम को सपोर्ट करता है।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं