• Breaking News

    कम बजट के इस बेहतरीन स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी गिरावट

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।
    हुवावे के ब्रांड होनर ने पिछले साल भारत में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ अपना एक नया स्मार्टफोन ऑनर 7एक्स लांच किया था। जिसके बाद इस फोन का वैलेंटाइन वेरियंट भी लॉन्च हुआ और यह काफी पसंद किया गया था। अब यह खबर आई है कि इस फोन कि कीमत में ₹1000 की कमी आई है। इस कटौती के बाद ऑनर 7एक्स के 32 जीबी वेरियंट की कीमत ₹11,999 और 64जीबी रेडियंट की कीमत ₹14,999 रुपए हो गई है।
    आपको बता दें कि इस की लॉन्चिंग के समय इसकी शुरुआती कीमत ₹12,999 थी। इसके साथ ही एक बेहतरीन डाटा ऑफर भी मिल रहा है। जी हां, फोन के साथ एयरटेल की ओर से 90 जीबी फ्री डेटा मिल रहा है। इस फोन की स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें आपको डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ एंड्रॉयड नॉगट 7.0 आधारित, करीन 659 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ आपको इसके दो वेरिएंट मिलते हैं। जिसमें 4जीबी रैम और 32जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिलती है। जिसे बाद में बढ़ाकर 256 जीबी तक किया जा सकता है।
    फोन के कैमरे की बात की जाए तो इसके अंदर आपको डुअल रियर कैमरा के साथ 16 मेगापिक्सेल और 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे मिलते हैं। कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। वहीं फ्रंट में आपको 8 मेगापिक्सल का एचडी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन 4जी वोल्टी वाईफाई ब्लूटूथ जीपीआरएस और 3.5 एमएम जैक के साथ आता है। इसके साथ ही इस फोन में कुछ नए अपडेट भी जारी किए गए हैं। जैसे कि कंपनी ने कहा है कि यूजर्स को इसमें गेमिंग मोड के साथ और भी कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे जो लॉन्चिंग के समय इसमें नहीं थे। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन गेमिंग अनुभव के लिए ऑटोमेटिक ऑप्टिमाइज़ कर दिया गया है। 

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। 

    Image copyright- Google

    कोई टिप्पणी नहीं