• Breaking News

    मोटो ने आज लॉन्च किया अपना सबसे बेहतरीन कम बजट का स्मार्टफोन

    हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।
    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटो ने अपने दो नए स्मार्टफोन को भारत में लांच किया है। यह स्मार्टफोन मोटो ई5 और मोटो ई5 प्लस नाम से लांच किए गए हैं। यह दोनों ही स्मार्टफोन की खासियत यह है कि यह स्मार्टफोन पूरी तरह से वाटर प्रूफ है और किसी भी तरह के तरल पदार्थ में डूबने पर इन्हें कुछ भी नहीं होता। मोटो ई5 प्लस में आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है और मोटो ई5 तो में आपको 4000 एमएएच की बैटरी दी जाती है जो कि टर्बोचार्जर स्पोर्ट के साथ आती है। दावा किया जाता है कि यह 15 मिनट में 6 घंटे तक काम करने लायक चार्ज हो जाती है।
    यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करता है। इसमें आपको 1.4 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आपको 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी जाती है जिसका एक्सपेक्ट रेशों 18.9 है। यह स्मार्टफोन 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे बाद में बढ़ाकर 128 जीबी तक किया जा सकता है।
    अगर इसके कैमरा की बात की जाए तो इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा दिया जाता है और फ्रंट में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। दोनों ही कैमरा एलईडी फ्लैश और नाइट मोड के साथ मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4जी वोल्टी, डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, रेडियो और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलता है। इस स्मार्टफोन में माइक्रो यूएसबी भी सपोर्ट करती है और फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है। यह स्मार्टफोन 4 कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें आपको ब्लैक, मिनरल ब्लू, फ्लैश ग्रिड, फाइंड गोल्ड कलर मिलेंगे।
    अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो मोटो ई5 प्लस की कीमत 11,999 है और मोटो ई5 की कीमत 9,999 है। और यह इंक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर भेजे जाएंगे और अगर आप आई.सी.आई.सी.आई बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज़ करते हैं तो इस पर आपको 800 का एडिशन डिस्काउंट भी मिलेगा और जिओ की तरफ से इस पर 130 जीबी का अतिरिक्त डेटा ही आपको मिलेगा। 

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें। 

    Image copyright- Google

    कोई टिप्पणी नहीं