• Breaking News

    शाआेमी के मी मैक्स 3 की नई तस्वीरें हुई इंटरनेट पर लीक,सामने आया इसका पॉप अप कैमरा मॉड्यूल

    हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।
    शाओमी के बेजल लेस डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन मी मैक्स 3 की लाइव इमेज पिछले हफ्ते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई थी और इस इमेज में मी मिक्स 3 के डिजाइन लुक डिस्प्ले और इसकी स्पेसिफिकेशन की जानकारियां भी मिली थी। वहीं आज एक बार फिर इस हाईएंड स्मार्टफोन डिवाइस की फोटो सामने आई है। जिससे फोन में कैमरा सेटअप की जानकारी मिली है। शाओमी के इस स्मार्टफोन में विवो फाइंड एक्स जैसा ही कैमरा दिया गया है जो फोटोग्राफी के कमांड देते ही बॉडी से बाहर आ जाता है।
    शाओमी के इस स्मार्टफोन की फोटोस चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर शेयर की गई। इन फोटोस में फोन के कैमरा सेटअप के साथ ही फोन के नैरो ब्लेजर भी दिखाई दिए। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्ट फोन के अंदर एप्पल आईफोन 10 और ओप्पो फाइंड एक्स दोनों से ही मिलता जुलता दिखाई देता है। इस फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। वही फोन के फ्रंट पैनल पर बड़ी डिस्प्ले दी गई है जिसमें ना ही ब्रेजर्स मौजूद है और ना ही कोई नोच दिया गया है।
    इसके साथ ही इसके अंदर फ्रंट पैनल पर कोई भी सेंसर दिखाई नहीं देता। इसका पॉपअप कैमरा ऐसे बनाया गया है कि सेल्फी क्लिक करने के बाद यह वापिस अपने आप बॉडी में वापस चला जाता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। पर यह फीचर के लिए बार-बार कैमरे का पॉप अप होकर बाहर निकलना शायद यूजर्स के एक्सपीरियंस को खराब ना कर दे इसलिए शाआमी इसे अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ बाजार में उतार सकती है।
    अगर लीक हुई स्पेसिफिकेशन की मानें तो इस स्मार्ट फोन के अंदर 8जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। यहां तक कि स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट/2.2 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड के साथ बेहतरीन प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। और इसके अंदर 4100 एमएएच की दमदार बैटरी हो सकती है। खास बात यह है कि शाओमी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग डेट का अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है और यह स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होगा इसका भी अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें। 

    Image copyright- Google

    कोई टिप्पणी नहीं