10 जुलाई को लॉन्च होगा मोटो का अबतक का सबसे बेहतरीन बजट स्मार्टफोन
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारीयां, मजेदार और रोचक तथय डेली टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। तकनीकी जगत से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को तुरंत फॉलो करें और न्यूज़ को लाइक व शेयर करें।

मोटोरोला द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लॉन्च किए गए स्मार्टफोन मोटो ई5 प्लस को लेकर मोटोरोला इंडिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारने वाली है। वही आज कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लांच डेट से भी पर्दा उठा दिया है। मोटोरोला इंडिया ने मीडिया इनवाइट देते हुए बताया कि मोटो ई5 प्लस को आने वाली 10 जुलाई को भारत में लांच किया जाएगा।

लॉन्चिंग डेट से पर्दा उठाते हुए मोटोरोला इंडिया ने साथ ही इस बात से भी पर्दा उठा दिया है कि यह स्मार्टफोन अमेज़न एक्सक्लूसिव होगा। और साथ ही कंपनी स्मार्टफोन को मोटो हब पर भी बेचेगी। इस स्मार्टफोन की बात करें तो यह स्मार्टफोन ब्राजील में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन 18.9 एक्सपेक्ट रेशों वाली 5.7 इंच की मैक्स विज डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा जो कि 1400*720 पिक्सेल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी। ब्राजील में यह स्मार्टफोन स्ट्रोक एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर पेश किया गया है और ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे बाद में बढ़ाकर 256 जीबी तक किया जा सकता है। अगर इसके कैमरा की बात की जाए तो इसके बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश स्पोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद मोटो लोगों फिंगरप्रिंट सेंसर एंबेडेड है।

आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं