• Breaking News

    अमेज़न करने जा रहा है बड़ा बदलाव। ये लोग हो सकते है लाइफटाइम बैन..

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन_टेक में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

    सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने एक नई पॉलिसी पर काम करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों अमेजन के साथ कई ई-कॉमर्स वेबसाइट ने ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दिए। लेकिन कई दमदार ऑफर देने के साथ साथ इसमें अमेजन ने नई रिटर्न पॉलिसी भी शुरू की थी। जिसमें कंपनी सामान की डिलीवरी होने के 30 दिन के अंदर अंदर सामान वापस भी ले लेती थी। यानी कि जिस समान को आपने अमेजन से खरीदा है उसे आप खुश नहीं हो तो उसे आसानी से आप वापस कर सकते हो। इसके लिए आपको किसी भी सवाल का जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है।

    लेकिन सामान वापस करने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ने पर अमेजन की इस नई पॉलिसी के अनुसार अगर आप ज्यादा सामान वापस करते हैं तो कंपनी की ओर से आपको लाइफटाइम बैन किया जा सकता है। ऐसा अमेजन की तरफ से बिना किसी चेतावनी के साथ किया जाएगा। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार कई अमेजन ग्राहकों को पिछले कई दिनों कोई भी कारण बताए बिना एक ईमेल के जरिए उनको लाइफटाइम बैन कर दिया गया।
    अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर इस की सफाई नहीं दी गई है और यह साफ नहीं हो पा रहा है कि कंपनी सामान वापस करने वालों की किसी संख्या या अनुपात को ज्यादा मानकर इन को बैन कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कुल 10% प्रोडक्ट्स को लोटाने वालों को बैन किया जा रहा है। इसको लेकर भी अभी तक कोई स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। कई मामलों में ग्राहकों ने अपने अकाउंट को रिस्टोर कर लिया। जरा सोचिए आपको एक जोड़ी हेडफोन वापस करने के कारण अमेजन पर बैन कर दिया जाए तो आपको कैसा फील होगा।
    आपको बता दें कि अमेजन की तरफ से बताया जाता है कि उसके दुनियाभर में 30 करोड़ से भी ज्यादा कस्टमर है। जब किसी ग्राहक को सही सामान नहीं मिलता तो कंपनी की ओर से उचित कदम उठाया जाता है। अमेजन की तरफ से उठाए जा रहे इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करना प्रारंभ कर दिया है और अमेजन से जवाब मांगे जा रहे हैं। एक शख्स ने बताया कि उसने 555 प्रोडक्ट में से 48 को वापस किया लेकिन उसे कंपनी ने बैन कर दिया और एक अन्य मामले में महिला ने लिखा कि मैंने पूरे साल में खरीदारी करीबन 50 प्रोडक्ट की की और 6 को वापस किया फिर भी अमेजन की तरफ से उनको लाइफटाइम बैन कर दिया गया। आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट में लिख कर जरूर बताएं।
    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।
    Picture source- Google image

    कोई टिप्पणी नहीं