• Breaking News

    इस देश ने लगाया एन ऐप्स पर टैक्स..

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन_टेक में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं। हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।
    आज कल की दुनिया में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बड़े ही धड़ल्ले से किया जा रहा है और यह एक बुरी बात भी है। अब सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप पर टैक्स लगा दिया गया है। टैक्स लगाने से अब यूजर्स को रोजाना 0.05 यानी की ₹3.35 पैसे चुकाने पड़ेंगे। हालांकि ऐसा भारतीय यूजर्स के साथ नहीं हुआ है। लेकिन युगांडा की सांसद ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों पर टैक्स लगाने के कानून को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत जो लोग भी फेसबुक,वॉट्सएप, वाइबर और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब यह टैक्स चुकाना पड़ेगा।

    हालांकि इस कानून को लागू इसलिए किया जा रहा है ताकि मीडिया पर बेवजह बनती गोसिप्स और अफवाहों को रोका जा सके। इस कानून को 1 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा और इसका एक बड़ा असर भी देखने को मिलेगा। इसका ज्यादातर नुकसान युगांडा के गरीब वर्ग को होगा। क्योंकि गरीब वर्ग ज्यादातर बैंकिंग सर्विस जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल एन से करते हैं और उन पर सोशल मीडिया से टैक्स का दुगना भार पड़ेगा। न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक युगांडा में लगभग 2.3 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर है जिनमें केवल 1.7 करोड़ ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अधिकारी कैसे पता लगाएंगे कि कौन सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है और कौन नहीं लेकिन लोगों पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। अब लोगों को इसके लिए भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।

    Image Copyright: Google

    कोई टिप्पणी नहीं