• Breaking News

    वॉट्सएप ने किया बड़ा ऐलान बिज़नेस ऐप पर मिलेगे बड़े ऑफर्स

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

    हमारे देश में हर कोई मैसेज या डॉक्यूमेंट शेयर करने के लिए वॉट्सएप का इस्तेमाल करता है। अब देश में करीब 10 लाख लोगों पर वॉट्सएप भुगतान सेवा का परीक्षण किया जा रहा है। कंपनी ने एक अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार एनपीसीआई और कई बैंकों के साथ मिलकर वह काम कर रहे हैं जिससे इसका विस्तार और लोगों तक किया जा सके। इसको सबसे बड़ी चुनौती पेटीएम से मिलेगी क्योंकि भारत में ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर के लिए बैंक और ज्यादातर पेटीएम यूज किया जाता है।



    वॉट्सएप के प्रवक्ता ने बताया कि करीबन 10 लाख लोग वॉट्सएप पर पेमेंट फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं। हमें इस पर पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। लोग मैसेज भेजने जैसे तरीके से पैसे भेजने की सुविधा का आनंद ले रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि वॉट्सएप भारत सरकार और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और कई बैंकों के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है। जिससे देश को डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।



    खास बात यह है कि वॉट्सएप को यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस के माध्यम से वित्तीय लेनदेन को बैंकों के साथ जोड़ करने के लिए एनपीसीआई की अनुमति मिल गई है। इससे पहले पेमेंट के लिए पेटीएम संस्था विजय शेखर शर्मा ने आरोप लगाया था कि वॉट्सएप के भुगतान पर प्लेटफॉर्म में यूजर्स के लिए सुरक्षा जोखिम है। इस पर आरबीआई ने सभी भुगतान प्रणालियां संचालकों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि भुगतान से संबंधित आंकड़े सिर्फ भारत में ही स्टोर किए जाएंगे। इससे पूरा करने के लिए उन्हें 6 महीने का समय दिया गया है।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। 

    Image copyright- Google

    कोई टिप्पणी नहीं