अब बिना सिम के फ्री में हो सकेगी मोबाइल पर कॉल, दूरसंचार विभाग ने दी मंजूरी
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

भारत में जल्द ही मोबाइल फोन यूज करने वालों को सिम से वॉइस कॉलिंग के इलावा वाईफाई नेटवर्क से भी वॉइस कॉलिंग का ऑप्शन मिलेगा। यह सर्विस इन इलाकों के लिए बहुत बड़ा तोहफा साबित होगी जहां पर वाईफाई नेटवर्क तो आता है लेकिन मोबाइल नेटवर्क ठीक से नहीं आता। दूरसंचार विभाग ने लाइसेंस शब्दों में एक बड़ा संशोधन किया है। इसमें सेल्यूलर मोबाइल सर्विस और इंटरनेट, टेलीकॉम सर्विस दोनों के लिए ही एक मोबाइल नंबर अलॉट किया जाएगा।

जिससे बिना सेलुलर नेटवर्क के वाईफाई सर्विस से भी वॉइस कॉलिंग ऑप्शन के दरवाजे खुलेंगे। यह सर्विस मोबाइल उपभोक्ताओं को जल्दी ही नजदीकी पब्लिक वाईफाई नेटवर्क के जरिए फ्री कॉलिंग और कॉल कनेक्शन में मदद करेगी।

दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को उपभोक्ताओं द्वारा वाईफाई से कॉलिंग करते समय एक दूसरे का डाटा इस्तेमाल करने की इजाजत भी दे रही है। जिससे वाईफाई से कनेक्टेड अन्य किसी भी कंपनी के सिम या किसी भी कंपनी के टेलीकॉम द्वारा दी जाने वाली सर्विस में अब आसानी होगी। जिससे अब आप किसी भी वाईफाई में कनैक्ट होकर वॉइस कॉल का मजा ले सकेंगे।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं