इस कंपनी ने लॉन्च किया 9,300 रुपए में अबतक का सबसे दमदार स्मार्टफोन
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

देश की घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने कैनवस सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन कैनवस प्लस टू को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मार्डन स्मार्टफोन डिजाइन और कम बजट प्राइस में लॉन्च किया है कैनवस पहला स्मार्टफोन था जिसे कैनवस सीरीज में 2012 में लांच किया गया था। अगर इसकी प्राइस और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन को जेट ब्लैक फिनिश के साथ उतारा गया है।

यह स्मार्टफोन 8 एमएम पतला है इस फोन में आपको 5.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी जाती है जिसका रिजोल्यूशन 1440*720 मेगापिक्सल है। इसकी आस्पेक्ट्स रेशो 18.9 है। यह स्मार्टफोन 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है। जिसे बाद में माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। यह स्मार्टफोन में आपको ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जिसकी स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज है। फोन में आपको 13 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा जो कि टाइम लैप्स, ब्यूटी, ब्लर मोड को सपोर्ट करता है दिया गया है और सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन के अंदर 8 मेगापिक्सल का एचडी कैमरा दिया गया है।

कैनवस प्लस टू एंड्रॉयड नॉगट पर चलता है और यह 22 रीजनल लैंग्वेज को भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के समय कीमत 8,999 रखी है। आप इस स्मार्टफोन को रिटेल आउटलेट या ऑनलाइन मार्केट से भी खरीद सकते हैं।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं