• Breaking News

    सैमसंग लॉन्च करेगा अपना सबसे दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन_टेक में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।
    इसी तरह से सैमसंग के हिट स्मार्टफोन डिवाइस गैलक्सी नोट 8 की सफलता के बाद आपको कंपनी इसी सीरीज के नए स्मार्टफोन गैलक्सी नोट 9 के निर्माण में लगी हुई है। गैलेक्सी नोट 8 के जरिए फ्लैगशिप के नए आयाम रचने के बाद अब कोरिया की यह कंपनी गैलक्सी नोट 9 नाम के साथ स्मार्टफोन सक्सेस के नए रिकॉर्ड बनाने वाली है। अगर इस स्मार्टफोन की बात करें तो इस डिवाइस में आपको 18.5:9 एक्सपेक्ट रेशों वाली 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।

    इस स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप पिछले स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप के मुकाबले काफी बढ़िया दिया गया है। इसमें होरिजेंटल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें एलईडी फ्लैश और हार्टरेट सेंटर मौजूद है। इसके कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन को लेकर जानकारी मिली है कि इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम से लैस होगा और इसे 256 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 3850 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन आने वाली 9 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे नीचे दिए गए लाइक बटन को भी प्रेस करना मत भूलें।

    Image Copyright: Google

    कोई टिप्पणी नहीं