17 जुलाई को बंद होने जा रहा है ये बेहतरीन मैसेंजिंग ऐप
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिएहमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

यहां पर हम बात कर रहे हैं याहू मैसेंजर की, याहू 17 जुलाई को अपने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप याहू मेसेंजर को हमेशा के लिए बंद कर देगा। सालों पुराने याहू मेसेंजर को अभी भी इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को नए मैसेजिंग एप स्क्विरेल पर रिडायेक्ट कर दिया जाएगा। एक ऑनलाइन न्यूज़पेपर के अनुसार यह जानकारी सबसे पहले सार्वजनिक की गई।

याहू मैसेंजर यूजर के पास अपने सारी चैट हिस्ट्री को डाउनलोड करने के लिए अगले 6 महीने का समय देगा। याहू पिछले कई महीनों से अपने नए एप स्क्विरेल की टेस्टिंग कर रहा था। याहू का यह मैसेजिंग ऐप बंद होने के बाद इस ऐप को आम लोगो के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। हालांकि जो लोग अभी भी स्क्वायरील ऐप को इस्तेमाल करना चाहते हैं वह बीटा एक्सेस की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। याहू मैसेंजर चैट सर्विस को सबसे पहले 1998 में लॉन्च किया गया था और हर भारतीय यूजर्स के बीच इसे लोकप्रियता मिली थी। लेकिन समय के साथ साथ कई अलग इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप आते गए। जिसके बाद यूजर्स का बेस याहू मेसेंजर की तरफ से तेजी से घटने लगा।

याहू ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस ऐप लॉन्च कर अपनी मैसेजिंग सर्विस को बरकरार रखने की कोशिश की। लेकिन यह कड़ी प्रतिद्वंदियों के कारण उन सब को पछाड़ने में नाकाम रहा। इसमें सबसे मुख्य फीचर इसका उन्सेंड फीचर था। जिससे यूजर भेजे गए मैसेज को वापस ले सकते थे और इस एप मैं पूरी तरह से एक नया डिजाइन और कई नए फीचर्स दिए गए थे, जिससे यह पहले पहले यूजर्स में काफी लोकप्रिय रहा।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे ।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं