13 एमपी कैमरा के साथ शाओमी का मी 6 स्मार्टफोन लॉन्च। जाने कीमत
हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे इस चैनल अमन-टेकड में। यहां हम आपके लिएहमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट और टेक से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।हमारे इस चैनल को फॉलो करना मत भूलें ।

रेडमी 5 की सफलता के बाद अब चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने एक नए स्मार्टफोन रेडमी 6 और रेडमी 6ए की लॉन्चिंग की तैयारी मे लगी हुई है। रेडमी 6 कंपनी की तरफ से पिछले साल लॉन्च किए गए रेडमी 5 का अपडेट वर्जन बताया जा रहा है। लेकिन इस नए स्मार्टफोन में रेडमी 5 से भी कुछ अलग जैसे कि फेस अनलॉक फीचर, रियल फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप आदि दिया जाएगा।

अगर इसकी स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के अंदर 5.45 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले जो कि 18.9 एसप्रैक्टिस रेशों के साथ आती है दी जाने वाली है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर हिलियो पी22 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के दो विकल्पों के साथ आएगा और यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 करेगा। अगर इसके डुअल कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसमें आपको 12+5 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा सेंसर दिया जाता है। दोनों ही स्मार्टफोन में इंटरनल स्टोरेज को आप एसडी कार्ड की सहायता से 256 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन चीनी मार्केट में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 799 युवान (करीबन 8400 रुपए) है वहीं इसके 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले फोन की कीमत 999 युवान (करीबन 10,500) है। रेडमी 6 की पहली सेल 15 जून से सुबह 10:00 बजे शुरू की जाएगी।
आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं हमारे चैनल को फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे ।
Image copyright- Google
कोई टिप्पणी नहीं